नई दिल्ली, अगस्त 17 -- दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल कंपनी बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। बाजार स्टाइल रिटेल के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट चढ़कर 384.45 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी में सोमवार को एक बड़ी ब्लॉक डील हुई है। पिछले एक महीने में बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड के शेयरों में 29 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 426.85 रुपये है। 45 लाख शेयरों की ब्लॉक डीलबाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड (Baazar Style Retail) में 45 लाख शेयरों की ब्लॉक डील हुई है। इस ब्लॉक डील की वैल्यू 163 करोड़ रुपये रही है। उपलब्ध डेटा के मुताबिक, यह ब्लॉक डील 362 रुपये प्रति शेयर के दाम पर हुई है। आदित्य हलवासिया, इस ब्लॉक डील में बायर रहे हैं। यानी, उन्होंने बाजार...