रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का शेयर 6% चढ़ा, जनवरी से अबतक 117% का रिटर्न
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Rekha Jhunjhunwala Stocks: रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी VA Tech Wabag के शेयरों की कीमतों में आज 10 जून को 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का दाम आज शुक्रवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। यह स्टॉक जनवरी 2026 के न्यूनतम स्तर से 117 प्रतिशत का रिटर्न दे दिया है। यानी पिछले कुछ महीनों के दौरान कीमतों में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है। बीएसई में आज यह स्टॉक 2140.35 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 6 प्रतिशत की तेजी के साथ 2246.05 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली है। लेकिन फिर भी स्टॉक 4 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ कारोबार कर था। यह भी पढ़ें- DA में 3% बढ़ोतरी का रास्ता साफ! केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.