नई दिल्ली, जुलाई 7 -- दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल कंपनी वीए टेक वाबाग के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। वाटर सप्लाई एंड मैनेजमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर मंगलवार को 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 2,213 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल 2234.75 रुपये के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 43 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। वीए टेक वाबाग को पिछले कुछ महीनों में दनादन कई ऑर्डर मिले हैं। रेखा झुनझुनवाला के पास हैं कंपनी के 50 लाख शेयरशेयर बाजार की दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला का वीए टेक वाबाग पर बड़ा दांव है। रेखा झुनझुनवाला के पास इस मल्टीबैगर कंपनी के 50,00,000 शेयर हैं। कंपनी में झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 8.02 पर्सेंट है। अगर म्यूचुअल फं...