नई दिल्ली, अगस्त 10 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'विद्या वाहिनी योजना' के तहत आज दिल्ली विधानसभा परिसर में 9वीं क्लास में पढ़ रही छात्राओं को साइकिलें बांटीं। इस अवसर पर उत्तरी जिले के जोन 7 की 200 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। यह पहल छात्राओं के लिए स्कूल तक आने-जाने को आसान बनाने के साथ-साथ उनकी शिक्षा की निरंतरता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने कहा कि साइकिल मिलने से उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली लक्ष्मी योजना: HPV वैक्सीन-पर्सनल डिटेल यूज ये भी हैं जरूरी शर्तें मुख्यमंत्री ने छात्राओं ...