नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- दिल्ली में चल रही वोटर लिस्ट के एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पाने वाले नेताओं और अधिकांश प्रसिद्ध वोटर्स की डिटेल का फील्ड वेरिफिकेशन कर लिया गया है और उनके नाम फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई अन्य प्रमुख हस्तियों को उनके गणना प्रपत्रों में 'विसंगतियां' पाए जाने के बाद नोटिस जारी किए गए थे। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से अधिकांश को दिल्ली में वर्ष 2002 में हुए पिछले एसआईआर के रिकॉर्ड से 'मैप नहीं होने' के कारण नोटिस दिया ग...