नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के भारत मंडपम में जज्बा-ए-इश्क-ए सेलिब्रेशन ऑफ टुगेदरनेस लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मशहूर गायिका रेखा भारद्वाज और संगीतकार-गायक विशाल भारद्वाज ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कॉन्सर्ट के दौरान रेखा भारद्वाज ने नमक इश्क का, कबीरा और फिर ले आया दिल जैसे लोकप्रिय गीत गाए, जिन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। वहीं, विशाल भारद्वाज ने धन ते नन और दिल तो बच्चा है जैसे गीतों से माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...