रेकी से लेकर बिना मोबाइल तक... अलवर में GST अधिकारी के घर लूट का हुआ खुलासा
वार्ता, जुलाई 12 -- राजस्थान में अलवर के शालीमार नगर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि जीएसटी अधिकारी ओम प्रकाश के घर हुई लूट की वारदात पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया था। वारदात से पहले आरोपियों ने कई दिनों तक घर और क्षेत्र की रेकी की थी। इसके बाद सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए वारदात के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया, जिससे उनके ठिकाने की जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.