रेकी की शिकायत के बाद बढ़ी भरत तिवारी के घर की सुरक्षा, DSP ने तैनात किए 5 पुलिसवाले; दहशत में परिजन
निज संवाददाता, जुलाई 6 -- भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौटी गांव में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के घर के बाहर देर रात बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध कार से रेकी किए जाने की शिकायत के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रविवार को जगदीशपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। परिजनों की ओर से भरत तिवारी की मां आशा देवी ने डीएसपी को लिखित आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से रात के समय बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध कार घर के बाहर लगातार चक्कर लगा रही है और परिवार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इससे परिवार के सभी सदस्य भय और असुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.