नोएडा, जनवरी 22 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने रेकी करने के बाद दिल्ली-एनसीआर के घरों, पीजी और अस्पतालों से लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का बुधवार देर रात पर्दाफाश कर सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के 17 लैपटॉप, दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई। पुलिस ने गुरुवार दोपहर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार रात सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने सेक्टर-27 की ओर चढ़ने वाले एलिवेटेड रोड के पास से स्कूटी सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी ली तो उनके पास से दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए। आरोपियों की पहचान दिल्ली के आदर्श नगर निवासी कमल सिंह उर्फ देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.