रेकी कर दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का सरगना साथी समेत गिरफ्तार
नोएडा, जून 13 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। रेकी करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे गिरोह के सरगना समेत दो शातिर बदमाशों को सेक्टर 20 थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 11 मोटरसाइकिलें अलग-अलग स्थानों से बरामद की गई हैं। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-44 स्थित छलेरा गांव निवासी 23 वर्षीय सोनू हलदर और हरदोई के माधवगंज निवासी 20 वर्षीय नाजिम के रूप में हुई है। नाजिम भी वर्तमान में छलेरा गांव में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनू इस गिरोह का सरगना है और उसी के इशारे पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जाता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपी वारदात से पहले इलाके की रेकी करते थे। वे ऐसे स्थानों की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.