रेकी कर दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा, अगस्त 5 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । रेकी कर दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल 15 बाइक और चाकू बरामद हुआ। इसमें वह बाइक भी शामिल है, जिसपर सवार होकर आरोपी रेकी करने निकले थे। आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी बाइक की रेकी कर उन्हें चोरी करते थे और बाद में सुनसान स्थान पर छिपाकर मौका मिलने पर बेच देते थे। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर सेक्टर-73 में कार्रवाई कर अंकित राघव, कौशल और अमित को गिरफ्तार किया गया। तीनों फिलहाल सर्फाबाद में रह रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपनी मोटरसाइकिल से विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर रेस्टोरेंट, मॉल, जेप्टो, ब्लिंकइट समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.