हाथरस, मार्च 20 -- हाथरस,संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में महादेव कालोनी में रेकी कर चोरी करने वाले शातिर को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने गुरूवार को चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के आभूषण व नकदी भी बरामद हुई है। आरोपी ने कर्ज चुकाने व अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मनोज प्रताप पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी महादेव कालोनी ने 17 मार्च को कोतवाली हाथरस गेट में सूचना दी थी कि रात्रि में अज्ञात चोर उनके घर में घुसरकर अलमारी में रखे आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुरुवार को कोतवाली हाथरस गेट में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बतााया कि इस घटना के खुलासे के लिए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हाथरस गेट पुलिस को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.