उरई, मई 26 -- उरई। संवाददाता जिले में पड़ रह प्रचंड गर्मी के प्रकोप के साथ ही बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह धड़ाम हो गई है। कस्बा रेंढ़र में बिजली आने जाने का कोई समय नहीं है। अचानक रात में घंटों के हिसाब से बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश लगातार गहरा रहा है जो कभी भी फूट सकता है लेकिन शिकायतों के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा।ग्राम रेंढ़र में बने पावर हाउस पर पर पहले सिकंदरपुर से बिजली सप्लाई होती थी लेकिन अब इसको मींगनी से जोड़ दिया गया, तब से आपूर्ति का बुरा हाल है। हजारों की आबादी होने के बाद भी बड़े पैमाने पर रात में कटौती हो रही है और उपभोक्ताओं की सुनने वाला कोई नहीं है। यह भी पढ़ें- बारो फीडर में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान जेई से लेकर कर्मचारियों के फोन रिसीव नहीं होते। रेंढ़र निवासी अतुल पाण्डेय, मोनू, विवेक पाण्डे...