गया, अगस्त 20 -- फोटो गया जी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए गुरुवार की शाम जिला शिक्षा कार्यालय में तीसरे चरण का रेंडमाइजेशन हुआ। मुख्यालय से ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुए रेंडमाइजेशन में 104 बच्चों का चयन हुआ। चयन के साथ ही स्कूल आवंटन भी हो गया है। चयनित बच्चों को आवंटित विद्यालय में विभागीय प्रक्रिया के बाद नामांकन कराना होगा। इस मौके पर डीपीओ (एसएसए) नित्यम कुमार गौरव, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, अभिभावक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। डीपीओ ने बताया कि अलाभकारी समूह के बच्चों का निजी विद्यालयों के 25 प्रतिशत सीट पर नामांकन के लिए तीसरे चरण का रेंडमाजेशन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...