सोनभद्र, अप्रैल 10 -- म्योरपुर। स्थानीय रेंज के रनटोला जंगल में बीते दिनों अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने पर इसे गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने जांच तेज कर दी है। रेंजर जबर सिंह यादव मौके पर पहुंचे और कटे हुए पेड़ों के ठूंठों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कटे पेड़ों के ठूंठ करीब 15 दिन से लेकर चार से आठ महीने पुराने हैं। रेंजर ने मामले को गंभीर मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। साथ ही संबंधित टीम को जांच तेज करने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वन विभाग का कहना है कि जंगलों में अवैध कटान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.