रेंज क्षेत्र का वन अधिकारियों ने किया निरीक्षण
देहरादून, अगस्त 22 -- देहरादून। प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह और उप प्रभागीय वनाधिकारी, ऋषिकेश डॉ. उदय गौड़ ने ऋषिकेश रेंज का निरीक्षण किया। इस दौरान रेंज अधिकारी गंभीर धमान्दा समेत क्षेत्रीय वनकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आईडीपीएल, वीरभद्र, संजय झील क्षेत्र और रेंज कार्यालय का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कार्मिकों को न्यायालय के आदेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने और किसी भी तरह के उल्लंघन को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही हाथियों समेत अन्य वन्यजीवों की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.