सोनभद्र, जून 3 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी रेंज ऑफिस के पास बुधवार की शाम ट्रक से कुचलकर एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। डगडउआ निवासी 55 वर्षीय रामराज कुशवाहा पुत्र मंगरु बभनी रेंज ऑफिस के पास से पैदल गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और रामराज पिछले चक्के की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार रामराज का सिर ट्रक के पिछले टायर की नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उप निरीक्षक माखन लाल ने बताया ट्रक व ट्रक चालक पकड़ लिया गया है। मृत...