रेंजर वीरेंद्र अधिकारी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
हल्द्वानी, जून 24 -- रामनगर। तराई पश्चिम वन प्रभाग बैलपड़ाव रेंज के रेंजर विजेंद्र अधिकारी को बेहतर कार्य करने पर राज्यपाल ने सम्मानित किया है। सम्मानित होने पर रेंजर विजेंद्र अधिकारी ने राज्यपाल सहित वन विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। तराई पश्चिम वन प्रभाग बैलपड़ाव रेंज में पिछले तीन सालों में मानव वन्यजीव संघर्ष की कोई भी घटना नहीं हुई है। इसके अलावा पिछले तीन सालों में अवैध खनन, अवैध कटान,अवैध शिकार, वनाग्नि आदि पर रोक लगी है। इसी उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदेश के राज्यपाल ने रेंजर को सम्मानित किया है। रेंजर ने बताया कि वह अपनी रेंज बैलपड़ाव क्षेत्र में लगातार जंगलों और वन्यजीवों संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.