चंदौली, मार्च 9 -- नौगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयमोहनी रेंज के बाघीं पौधशाला परिसर में रविवार को महिला वनकर्मियों को सम्मानित किया गया। वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वन विभाग में कार्यरत महिलाएं साहस और जिम्मेदारी के साथ जंगल और प्रकृति की रक्षा का दायित्व निभा रही हैं, यह गर्व का विषय है। आयोजन में मझगाई रेंज की हेमवंती, कलावती, गोल्डी, गीता तथा जयमोहनी रेंज की सुरसती और नौगढ़ रेंज की सावित्री, सुरसती, उषा एवं किरन आदि महिला वनकर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय, सोमेश, महेंद्र सिंह चौहान, गुरदेव सिंह, प्रेम सिंह, भोला यादव, निर्भय सिंह, मनीष गुप्ता, बबुंदर यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...