देहरादून, सितम्बर 29 -- देहरादून। रेंजर ग्राउंड में आगामी 5 से 11 अक्टूबर तक भव्य 'सरस फूड फेस्टिवल' का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। फेस्टिवल में उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद और उत्कृष्ट हस्तशिल्प उत्पादों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि 200 से अधिक स्टॉलों पर स्वदेशी की झलक दिखेगी। मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए फूड स्टॉलों के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें उत्कृष्ट स्वाद और प्रस्तुतिकरण के आधार पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले स्टॉल संचालकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जनजाति संस्कृति संरक्षण के लिए खटीमा में होगा उत्तराखंड आदि रंगोत्सव इसके अतिरिक्त कृषि, उद्यान, उद्योग, पर्यटन, रेशम एवं से...