पीलीभीत, मई 25 -- पूरनपुर। एक ग्रामीण ने रेंजर और वनदरोगा पर जंगल से पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों अधिकारी बेशकीमती पेड़ों का कटान कराकर माफियाओं को बिक्री कर देते हैं। इसके अलावा जंगल के अदर ही लकड़ी का चिरान कराके चौखट और विंडों तैयार कराई जाती है। डीएम सहित कई अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाले अजीम खां पुत्र लल्ला खां ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में शिकायत की है कि एक रेंजर और वन दरोगा वन संपदा को नुकासान पहंुचा रहे हैं। आरोप है जंगल से चोरी छिपे कीमती साल और सागौन पेड़ों का कटान कराया जा रहा है। इसके अवाला साइकिल से लकड़ी काटकर ले जाने वालों से रुपए की उगाही भी की जा रही है। जंगल में अवैध कटान कराकर आरे से लकड़ी का चिरान किया जा है। उस लकड़ी से दरवाजे की चौखट और खिड़की तै...