शाहजहांपुर, मार्च 31 -- शाहजहांपुर, संवाददाता।आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन का शुभारंभ प्राचार्या रूपांशुमाला ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर प्रो. दुर्गावती सिंह, रेंजर्स प्रभारी अनुराधा, पारुल यादव, सीतू सक्सेना व प्रशिक्षक खुशी श्रीवास्तव सहित रेंजर्स छात्राएं मौजूद रहीं। प्राचार्या प्रो. रूपांशुमाला ने छात्राओं की निष्ठा और कर्मठता की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उन्हें नैतिकता, सहयोग, सेवा भाव और आपात स्थितियों में मदद करने की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में भी जरूरतमंदों की सहायता करना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। प्रशिक्षक खुशी श्रीवास्तव ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों, संकेत चिन्हों की पहचान और वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकर...