देहरादून, मार्च 10 -- दून के रेंजर्स ग्राउंड में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राउंड का भारी-भरकम लोहे का स्लाइडिंग गेट बंद करते समय अचानक एक सिटी बस चालक के ऊपर गिर गया। गेट के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि चुक्खुवाला निवासी रोहित सोनकर ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। बताया कि उनकी सिटी बस को जुम्मन गिरी उर्फ बल्ली (44 वर्ष) निवासी बिंदाल पुल के निकट, तिवारी मैटरनिटी हॉस्पिटल के पास स्थित बिंदाल बस्ती चलाता था। सिटी बस को प्रतिदिन रात में रेंजर्स ग्राउंड में ही पार्क करता था। सोमवार रात वह बस खड़ी करने के बाद जब ग्राउंड का लोहे का स्लाइडिंग गेट बंद कर रहा था, तभी गेट ट्रैक से उतरकर सीधे उसके ऊपर आ गिरा। भारी गेट के नीचे दबने से वह बुरी तरह घायल हो गया। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपा...