गाजीपुर, मार्च 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को प्रज्ञा रेंजर्स टीम के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का चौथा दिन रहा। रेंजर्स को बीपी सिक्स और मार्चपास्ट की ट्रेनिंग करायी गयी। इसके बाद कलर पार्टी का चयन करते हुए वी शेप फॉर्मेशन के साथ ध्वजारोहण शिष्टाचार किया गया। ट्रेनर्स मनीष यादव और खुशी गोंड ने रेंजर्स को विभिन्न प्रकार के गांठ, फांस और बंधन का व्यावहारिक ज्ञान दिया। प्रशिक्षकों के निर्देशन में छात्राओं ने आदर्श टेंट का निर्माण किया। छात्राओं को समागम में होने वाली सभी प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। रेंजर प्रभारी डा. शिखा सिंह ने छात्राओं द्वारा की गई सभी गतिविधियों का मूल्यांकन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.