सहारनपुर, मार्च 17 -- नागल। राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा में रेंजर्स का प्रवेश व निपुण के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षकों ने छात्राओं को स्काउट गाइड झंडे के बारे में जानकारी देते हुए झंडा बांधने की क्रियाविधि से अवगत कराया। इस दौरान छात्राओं को स्काउट एंड गाइड के इतिहास के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में गीत व संगीत द्वारा शिविर की संध्या को रोशन किया गया। इस दौरान प्रोफेसर यामिनी पांडे, रजत जैन, प्रीति, रेंजर्स प्रभारी डॉ वर्तिका ढिल्लन, अमित सैनी, अविनाश गौतम, अमजद अली, विधि, वर्षा, डॉ संतोष चौधरी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...