प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता। मंडलयुक्त सौम्या अग्रवाल ने मंडल के सभी जिलों की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की तो मालूम चला कि हजारों करोड़ की महत्वपूर्ण परियोजना लेकर विभाग रेंग रहे हैं। सभी की प्रगति पीछे होने पर अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। सभी अफसरों को निर्देश दिए कि वो काम में अपेक्षित सुधार करें।

निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में लगभग 181.60 करोड़ रुपये लागत की 17 निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि कई परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी व विलंबित है। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल), यूपी सिडको व राजकीय निर्माण निगम के प्रतिनिधियों को कार्यों में तत्काल गति लाने और समय पर काम कराने के निर...