धनबाद, फरवरी 19 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। ईस्ट बसूरिया ओपी की रेंगुनी बस्ती में मंगलवार को हुई दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में ईस्ट बसूरिया ओपी (कतरास थाना) में तीन मामले दर्ज हुए। ईस्टबसुरिया ओपी के एएसआई शंकर उरांव के बयान पर 12 नामजद व 50/60 अज्ञात महिला व पुरुष को आरोपी बनाया गया है। दूसरा मामला जख्मी राज कुमार सिंह के बयान पर दर्ज हुआ है। इसमें शंकर तुरी व अन्य अज्ञात 15/20 लोगों पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर छोटे भाई शिवम सिंह को घायल करने का आरोप लगाया गया है। वहीं तीसरे मामले में वर्षा कुमारी ने तीन नामजद राजकुमार सिंह, शुभम सिंह व टीपू बाउरी के अलावा 8/10 लोगों पर नाजायज माजमा बनाकर जबरन घर में प्रवेश कर गाली गलौज करते हुए छेड़खानी का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.