लखनऊ, मार्च 16 -- गोमती नगर से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से कट कर एक महिला की मौत हो गई। वह बलरामपुर की रहने वाली थीं। बलरामपुर के नीलकोठी, थाना अचलापुर निवासी 45 वर्षीय कुसुम चौहान पत्नी सुरेश कुमार लखनऊ में अपनी बीमार समधन को देखने आई थीं। सोमवार की सुबह वह गोमती नगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह से ट्रेन पकड़ने के लिए अपने दामाद सुधेन्द्र वर्मा के साथ पहुंची। ट्रेन चलने को तैयार थी। जीआरपी चौकी प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि महिला के दामाद ने जल्दी से अपनी सास का बैग बोगी में रखा। उसके बाद सास को बोगी में चढ़ाने लगे। इसी दौरान ट्रेन चल दी और ट्रेन के पायदान से महिला का पैर फिसला और वह पहले प्लेटफार्म पर गिरीं। वहां से फिसल कर ट्रेन के नीचे चली गईं और शरीर दो हिस्सों में कट गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.