रेंकट मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक रिम्स रेफर
रांची, जुलाई 16 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना क्षेत्र के खूंटी-तमाड़ मुख्य मार्ग स्थित रेंकट मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया। घायलों की पहचान सुभाष मछुआ (साउडीह, सोनाहातू, रांची) और सूरज लोहरा (नवाडीह, तमाड़, रांची) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से खूंटी से तमाड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेंकट मोड़ के तीखे घुमाव पर चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बाइक पुलिया से टकराकर सड़क पर गिर गई।दुर्घटना में सुभाष मछुआ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सूरज लोहरा को भी चोटें आईं हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की सहायता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.