रूहेलखंड विश्वविद्यालय की निबंध लेखन प्रतियोगिता में जैमिनी वार्ष्णेय प्रथम, परिणाम घोषित
बरेली, अगस्त 1 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत आयोजित दीक्षोत्सव में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय कैंपस में हुआ। आयोजित प्रतियोगिता में जैमिनी वार्ष्णेय एम. फार्मा ने प्रथम, तशीमय खानम बीकॉम ऑनर्स ने द्वितीय तथा दीपांशु दीप एमए इतिहास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विषय भारत एवं विश्व की अर्थव्यवस्था, केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यों तथा चिकित्सा, कृषि, शिक्षा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुए विकास से संबंधित थे। विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रविन्द्र सिंह, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय, डॉ. इंदरप्रीत कौर, डॉ. रीना पंत एवं कल्चरल क्लब के सदस्यों ने विजेताओं को बधाई दी। यह भी पढ़ें- रांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.