मेरठ, अप्रैल 2 -- प्राथमिक विद्यालय रूहासा में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका अनीता तोमर ने मुख्यातिथि केपी जाटव के साथ विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि कक्षा 5 में अक्षित, तनिषसशिवा, कक्षा 4 में फबिया, सिद्धा, अना, कक्षा 3 में नबीहा, वर्षा, परिधि, कक्षा 2 में अनिका, माही, अलका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यअतिथि केपी जाटव ने विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड देते हुए उत्साहवर्धन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। जो विद्यार्थी इसका पालन करता है,सफलता जरूर पा...