मेरठ, जून 26 -- रूहासा निवासी श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर में देव मूर्ती प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली।यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। देव मूर्ती स्थापना के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मां काली और प्रभु राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। समाजसेवी केपी जाटव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में आशीष चौधरी बॉबी, दीपक, रजनीश, जयवीर, ...