रांची, जुलाई 18 -- कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया निवासी सतीश कुमार केशरी के पुत्र डॉ. अनन्य नमन केशरी ने रूस की प्रतिष्ठित क्रीमिया फेडरल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर परिवार और पिठोरिया क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार, रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतक लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। परिजनों ने बताया कि डॉ. अनन्य नमन केशरी ने वर्षों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। उनकी उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: किसान का बेटा ने नीट में लहराया सफलता का परचम, 554 अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का...