नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- S Jaishankar about Russia Ukraine war: केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कीव से रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है, तो भारत इस युद्ध को खत्म करवाने में मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। बता दें, विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय यूक्रेन की यात्रा पर गए हुए हैं। यहां पर वह यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पोलैंड में वहां के उप-प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की से साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। यूक्रेन दौर के दौरान कीव पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर ने पत्रकारों ने युद्ध को खत्म करवाने के लिए दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने को लेकर सवाल पूछा। इस बात का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा, "अगर भारत किसी भी तरह से मदद कर सकता है। तो हम इसके लिए तैयार ह...