संवाददाता, जुलाई 29 -- रूस में यूक्रेनी ड्रोन हमले में कानपुर के रहने वाले मर्चेंट नेवी अफसर सागर गुप्ता की मौत हो गई है। 10 दिन बाद भी उनका शव नहीं आया है। सागर गुप्ता की पत्नी शालू ने पति का शव मंगाने के लिए सरकार से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि सागर एक शिप कंपनी में मर्चेंट नेवी के चीफ अफसर थे। कोई बता भी नहीं रहा कि उनका शव कब और कैसे आएगा। पति के साथियों ने उन्हें 21 जुलाई को सूचना दी थी कि 18 जुलाई को काला सागर में यूक्रेन के ड्रोन हमले में उनकी मौत हो गई है। अब कोई फोन नहीं उठा रहा। यह कहते हुए पत्नी शालू बिलख-बिलख कर रो रही हैं। शास्त्रीनगर निवासी सागर गुप्ता के परिवार में पत्नी शालू, मां रामादेवी, सात महीने का बेटा कृष्णा, पांच साल की बेटी गौरी और चार शादीशुदा बहन हैं। बड़े भाई मनीष ने बताया कि सागर की वर्ष 2018 में डीजी शिपिंग...