रूस में मृत व्यक्ति का शव भारत लाने की मांग
देहरादून, मई 24 -- नई टिहरी। जनपद टिहरी के भिलंगना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत देवट निवासी दीवान सिंह पुत्र प्रताप सिंह के आकस्मिक निधन के बाद उनके शव को रूस के मास्को शहर से सुरक्षित भारत लाने की मांग उठी है। इस संबंध में एसडीएम घनसाली ने जिलाधिकारी टिहरी को पत्र प्रेषित किया है। पत्र के अनुसार जिला पंचायत सदस्य सीता रावत सहित क्षेत्रवासियों की ओर से 23 मई 2026 को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया गया कि 22 मई 2026 को 38 वर्षीय दीवान सिंह का रूस में आकस्मिक निधन हो गया। वर्तमान में उनका पार्थिव शरीर रूस के मास्को शहर में है। यह भी पढ़ें- रूसी सेना में शामिल हुए थे 217 भारतीय, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया मरने वालों का आंकड़ा ज्ञापन में भारत सरकार के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को संबोधित करते हुए मांग की गई है कि भारतीय दूतावास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.