रूस में फंसे छात्रों की मदद को सुरेश राणा, परिजनों के साथ रक्षा मंत्री से उनके आवास पर की मुलाकात
शामली, सितम्बर 28 -- रूस में फंसे शामली और मुजफ्फरनगर के तीन भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए परिजनों की कोशिशें लगातार जारी हैं। इसी क्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने परिजनों की मदद के लिए पहल करते हुए उन्हें साथ लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। परिजनों ने रक्षा मंत्री के सामने अपने बच्चों की स्थिति और उनसे संपर्क नहीं हो पाने की पूरी जानकारी रखी। मुलाकात के दौरान सुरेश राणा और छात्रों के परिजनों ने रक्षा मंत्री से रूस में फंसे तीनों छात्रों को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विदेश मंत्रालय एवं रूस स्थित भारतीय दूतावास से इस संबंध में बातचीत की व आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का आश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.