रूस में फंसे अक्षय की तलाश में अब पिता-भाई जाएंगे रूस
अमरोहा, अक्टूबर 6 -- रूस में फंसे क्षेत्र के गांव फतेहपुर छीतरा निवासी मजदूर रणवीर सिंह के बेटे अक्षय कुमार का बीते 20 दिन से परिजनों से संपर्क टूटा है। उसकी कुशलता से जुड़ा कोई भी जानकारी उन्हें किसी भी स्तर से नहीं मिल पा रही है। परेशान परिजन इसको लेकर हर स्तर पर अपनी गुहार लगा रहे हैं। वहीं अक्षय के पिता व भाई ने अब खुद की उसकी तलाश में रूस जाने के लिए वीजा आवेदन करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव फतेहपुर छीतरा निवासी मजदूर रणवीर सिंह का छोटा बेटा अक्षय कुमार पढ़ाई करने के लिए 18 दिसंबर 2024 को रूस गया था। बताया जाता है कि वहां अलीशा नाम की महिला ने उसे अपने झांसे में लेते हुए धोखे से रूस की नागरिकता दिलाते हुए रूसी सेना में भी भर्ती करा दिया। इसके बाद उसे युक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के मोर्चे पर भेज दिया गया। बीती 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.