रूस में प्लेग के बीच गोवा पहुंच रहीं चार्टर फ्लाइट्स, भर-भरकर आ रहे पर्यटक; जांच की मांग
पणजी, अक्टूबर 8 -- रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र में 28 साल की एक लैब कर्मचारी की मौत के बाद संभावित न्यूमोनिक प्लेग को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। इसका असर भारत के गोवा में भी देखने को मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में रूसी पर्यटक पहुंचते हैं। गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता ने रूस से आने वाले सभी पर्यटकों की एहतियाती स्वास्थ्य जांच कराने की मांग की है। गोवा में पर्यटन सीजन भी शुरू हो चुका है। पिछले सप्ताह रूस के येकातेरिनबर्ग से पहली चार्टर फ्लाइट गोवा पहुंची थी, जिसमें 162 यात्री सवार थे।रूस में लैब कर्मचारी की मौत के बाद बढ़ी चिंता इरकुत्स्क स्थित साइबेरिया और सुदूर पूर्व के एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करने वाली एक महिला की पिछले सप्ताह मौत हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उसके संपर्क में आए करीब 200 लोगों को क्वारंटीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.