लखनऊ, सितम्बर 8 -- दिल्ली की इमीग्रेशन कंपनी का निदेशक बनकर जालसाज ने रिटायर बैंककर्मी से तीन लाख रुपये ठग लिए। बेटे को रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने फर्जी ऑफर लेटर भेज दिया। गुडंबा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि कल्याणपुर विवेकानंदपुरम निवासी रिटायर यूको बैंककर्मी विनय कुमार सिंह की मई 2025 में ऑनलाइन जावेद खान से बात हुई थी। जावेद ने खुद को जियान इमीग्रेशन कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली का निदेशक बताया और कहा कि उसकी कंपनी विदेश में नौकरी दिलाती है। पीड़ित ने बेटे ऋषभ सिंह के लिए रूस में नौकरी की बात की। आरोपी ने वेयर हाउस में हेल्पर पद पर 85 हजार रूबल प्रतिमाह वेतन के साथ रहना, खाना, मेडिकल, इंश्योरेंस व ट्रांसपोर्ट फ्री देने का लालच दिया। इसके लिए त...