रूस में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, युवकों के पासपोर्ट रखे, फर्जी वीजा थमाया
संवाददाता, अक्टूबर 11 -- बिजनौर, संवाददाता। रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से 1.20 लाख रुपये ठगने और फर्जी वीजा देने के आरोपी को अफजलगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एजेंट ने दोनों युवकों के मूल पासपोर्ट भी अपने पास रख लिए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ठगी की रकम मकान बनाने में खर्च कर दी। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बुडेरन निवासी मौ. जुल्फिकार ने 10 सितंबर को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव जिकरीवाला निवासी नाजिम अली ने उसे और उसके दोस्त मौ. फैसल को रूस में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बदले दोनों से कुल 1.20 लाख रुपये ले लिए और उनके मूल पासपोर्ट अपने पास रख लिए। निर्धारित समय बीतने के बाद भी दोनों को विदेश नहीं भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.