रूस भेजने के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, दो पर मुकदमा
बिजनौर, मई 29 -- शेरकोट। रूस भेजने के नाम पर युवक से 2 लाख 60 हजार रुपये ठगने तथा टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड भेजने के मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक मोहल्ला शेखान निवासी नोमान अख्तर पुत्र मोहम्मद उमर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि ग्राम जिकरीवाला, थाना अफजलगढ़ निवासी अलाउद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन व नाजिम अली पुत्र शौकत अली ने उसे रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 260000 रुपये ले लिए। लेकिन उसे टूरिस्ट वीजा पर थाइलैंड भेज दिया। जंहा जाकर वह फंस गया। किसी तरह उसके घर वालों ने पैसे देकर उसे वापस बुलाया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने नाजिम से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोप है कि उसने गन्दी गन्दी गालियां दी तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.