नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। त्रिवेणी एम्फीथिएटर में शुक्रवार शाम रूसी हाउस की ओर से आयोजित बच्चों के सामूहिक नृत्य 'कजाच्ये रजडोल्ये' का आयोजन हुआ। रूसी कोसैक लोक नृत्यों की जीवंत प्रस्तुति का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। रूस के स्टावरोपोल क्षेत्र के प्याटिगोर्स्क शहर में 2004 में स्थापित इस सामूहिक नृत्य की प्रस्तृति 6 से 16 वर्ष के बच्चों ने दी। यह कार्यक्रम भारत-रूस सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। युवा कलाकारों ने समकालीन रूसी गीतों पर आधारित कोरियोग्राफिक प्रस्तुतियां भी दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.