नई दिल्ली, जून 19 -- अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए एक अहम समझौते के बाद भारत के लिए सस्ते कच्चे तेल का रास्ता फिर से खुल सकता है। इसी बीच खबर है कि ईरान अपने पेट्रोलियम मंत्री मोहसिन पाकनेजाद को अगले हफ्ते नई दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक में भेज रहा है। इस अहम दौरे को दोनों देशों के बीच फिर से एक बड़े ऊर्जा समझौते की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।ब्रिक्स बैठक में होगी कई अहम मुद्दों पर चर्चा 11-सदस्यीय ब्रिक्स समूह के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की यह बैठक 22-23 जून को भारत की मेजबानी में होनी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मोहसिन पाकनेजाद ईरान का प्रतिनिधित्व करेंगे। बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी शामिल होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान वे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सल...