लंदन, मार्च 23 -- यूरोपियन यूनियन के देशों में रूस के चलते मतभेद पैदा हो गए हैं। यूरोपियन यूनियन को आशंका है कि हंगरी की ओर से संवेदनशील जानकारियां रूस को लीक की जा रही हैं। इसके चलते हंगरी से यूरोपीय संघ के दूसरे देश दूरी बरत रहे हैं। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब पोलैंड के प्राइम मिनिस्टर डोनाल्ड टस्क ने आशंका जताई कि हंगरी की विक्टर ओरबान की सरकार की ओर से जरूरी जानकारियां रूस के साथ शेयर की जा रही हैं। Politico की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय संघ ने ऐसी आशंकाओं को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन संघ के दूसरे देश चुपचाप ही दूरी बरतने में जुटे हैं। हंगरी की सरकार का कहना है कि यह पूरा मामला उनके देश में होने वाले चुनाव से जुड़ा है। हंगरी में 12 अप्रैल को संसदीय चुनाव होने वाले हैं। पोलैंड के प्राइम मिनिस्टर डोनाल्ड टस्क ने कहा, 'यह खबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.