नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- म्यांमार में जातीय हथियारबंद संगठनों को ट्रेनिंग देने के आरोप में भारत में गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। मैथ्यू ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, भारत ने मुझे और कई यूक्रेनी नागरिकं को लगभग 6 महीने तक जेल में रखा। यह सब यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का ही एक हिस्सा था। यानी उसका कहना है कि यह सब रूस के इशारे पर हुआ। मैं अगल 6 महीने तक इसको लेकर हैरान करने वाले खुलासे करता रहूंगा। आपको बता दें कि मैथ्यू वैनडाइक को शर्त के साथ अमेरिका भेजा गया है। उनकी भारत से रहने की अनुमति 24 फरवरी तक बढ़ाई गई है।24 फरवरी तक बढ़ा दी गई है अनुमति पहले वैनडाइक को एक महीने के लिए ही अमेरिका भेजा गया था। यह समय पूरा होने पर वह दिल्ली की अदालत में सुनवाई के लिए लौटा था। मैथ्यू वै...