नई दिल्ली, मई 17 -- रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार सुबह हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक भारतीय श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भारतीय घायल हो गए। रूस में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। दूतावास ने आधिकारिक सूचना में बताया कि मॉस्को क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय की जान चली गई। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दूतावास के अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और घायल श्रमिकों से मुलाकात की और हालचाल जाना। दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि आज सुबह मॉस्को क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय श्रमिक की जान चली गई और तीन अन्य घायल हो गए। दूतावास के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल में घायलों से मिले। हम इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं और कंपनी प्रबंधन तथा स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्...