रूस की जेल में बंद युवक को छुड़ाने के लिए विधायक ने लिखा पत्र
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 3 -- खतौली। विधायक मदन भैया ने भारतीय विदेश मंत्रालय को पत्र के माध्यम से अपील की है कि रूस की जेल में उनकी विधानसभा के एक गांव का युवक जेल में बंद है उसको छुड़ाने में मदद करे। बताया कि बड़सू निवासी महिला ने अपने बेटे जो रूस में नौकरी करने गया था, उसको छुड़ाने में विधायक से मदद की गुहार लगाई थी। विधायक ने इस प्रकरण के बारे में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी को भी पूरे मामले से अवगत कराया है। रतनपुरी थाना क्षेत्र के बडसू निवासी अनीता देवी ने विधायक मदन भैया को पत्र दिया। बताया कि उसका बेटा यश गांव से बाहर नौकरी करता था। अप्रैल में बेटे के लिए रूस से नौकरी का ऑफर आया तो वह बैंकाक के रास्ते रूस पहुंच गया। आरोप है कि जिन लोगों ने बेटे को रिसीव किया था उन्होंने उसे कई दिनों तक अलग-अलग जगहों पर रखा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.