नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बड़ा खुलासा किया। सरकार ने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना की ओर से लड़ते हुए 10 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। याचिका में इनमें से ज्यादातर लोगों को नौकरी का झांसा देकर रूस ले जाने और फिर जबरन युद्ध में धकेलने का आरोप लगाया गया था, लेकिन सरकार ने कोर्ट को बताया कि इनमें से अधिकांश ने अपनी मर्जी से गए थे। मारे गए लोगों में ज्यादातर युवा हैं और भारत में उनकी 25-26 वर्षीय पत्नी विधवा हो गई हैं। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में फंसे कई भारतीय नागरिकों ने अपनी मर्जी यानी स्वेच्छा से ऐसे कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए थे, जिसके चलते वे इस संघर्ष के बीच पहुंच गए। विदेश मंत्रालय ने यह जवाब उन याचिकाओं पर ...