नई दिल्ली, मई 8 -- रूस और यूक्रेन के बीच 3 दिनों के युद्धविराम पर सहमति बनी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। ट्रंप ने ऐलान किया है कि दोनों देश 3 दिनों के युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं और यह 9 मई से लेकर 11 मई तक के लिए लागू होगा। इस समझौते से युद्ध के अंत को लेकर भी उम्मीदें जगी हैं। बता दें कि दोनों देशों के बीच चार सालों से जंग जारी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर यह यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह युद्धविराम रूस के 'विक्ट्री डे' यानी विजय दिवस के उपलक्ष्य में किया गया है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा, "रूस में यह जश्न विक्ट्री डे सेलिब्रेशन के लिए है, लेकिन यूक्रेन के लिए भी यह उतना ही महत्वपूर्ण है क्योंकि वे भी द्वितीय विश्व युद्ध का एक बड़ा हिस्सा थे।"युद्धविराम की शर्तों म...